{"_id":"5bf19cbbbdec222f4e2683f1","slug":"21542560955-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मृतक की डायरी व अन्य दस्तावेज लिए कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मृतक की डायरी व अन्य दस्तावेज लिए कब्जे में
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मृतक की डायरी समेत अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए
हथीन। समीपवर्ती गांव मानपुर के 24 वर्षीय युवक कुलदीप के द्वारा सुसाइड नोट लिखने के बाद की गयी आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की डायरी एवं अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। जांच अधिकारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि मृतक के सुसाइड नोट में एवं उसकी डायरी के हस्तलेखन को विशेषज्ञों द्वारा जांचा जा रहा है। अभी तक पुलिस को बिसरा व एफएसएल रिपोर्ट भी नहीं मिली है। आत्महत्या में लिखे सभी तथ्यों एवं एफआईआर में दर्ज कराये गये नामों के बारे में यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों के द्वारा मृतक को किस तरह की प्रताड़ना दी गई। चूंकि आरोपियों में पुलिस चौकी का एक प्रभारी व एक कॉलेज के प्रिंसिपल सहित 11 लोगों के नाम हैं। इसीलिए पुलिस सभी कड़ियों को मिलाने की कोशिश कर रही है।