फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पलवल सहकारी चीनी मिल की बढ़ाई जाएगी क्षमता: सीएम

पलवल सहकारी चीनी मिल की बढ़ाई जाएगी क्षमता: सीएम

Sun, 30 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पलवल सहकारी चीनी मिल की बढ़ाई जाएगी क्षमता: सीएम
पलवल सहकारी चीनी मिल की बढ़ाई जाएगी क्षमता: सीएम
विज्ञापन

- होडल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसभा को संबोधित किया
- 1 नवंबर से बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में सरकार 2 हजार रुपये देगी
- कांग्रेस व इनेलो पर जमकर बरसे
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि पलवल सहकारी चीनी मिल की क्षमता को जल्द बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है तथा जल्द ही इसे पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होडल दैनिक यात्रियों की वर्षों से चली रही आ रही पलवल तक चलने वाले ईएमयू को होडल तक चलवाने की मांग को भी जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा। इसके बाद होडल व आसपास के क्षेत्रों से ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री रविवार को होडल अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि अपने चुनावी वादे के मुताबिक सरकार हरियाणा में बुजुर्गों को 1 नवंबर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में 2 हजार रुपये देगी। उन्होंने भाजपा नेताओं की मांग पर होडल में एक अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने व पुराने बस अड्डे वाली जमीन पर एक विशाल अत्याधुनिक पार्क बनाने की भी घोषणा की। जनसभा में स्थानीय नेेताओं द्वारा रखी गई गांव पेंगलतू में वेटनरी हॉस्पीटल, औरंगाबाद, भिडूकी, कौराली और लोहिना में खेल स्टेडियम, गुलावद में डिस्पेंसरी, नंगला पिंगोड में प्राइमरी स्कूल, गढी पट्टी होडल के स्कूल को दसवीं से बारहवीं तक अपग्रेड, दीघोट में पीने के पानी की पाइप लाइन, बहीन से लोहिना, लोहिना से बंचारी की सड़क को चौड़ा करने, होडल से अंधोप-आलीब्राह्मण-डाढका गांव तक नई सड़क मंजूर, नंगला हिदायतपुर से नाई नंगला, नाई नंगला से गुलावद नई सड़क मंजूर, भुलवाना से विजयगढ सड़क का निर्माण कराने की मांग को पूरी करने की घोषणा की। उन्होंने होडल और हसनपुर के शहरी क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों हेतु देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जनसभा में कांग्रेस व इनेलो पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उन सरकारों में प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ था। लेकिन वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब न तो कांग्रेस की सरकार आएगी और न ही इनेलो की। उन्होंने पलवल के विधायक करण दलाल पर भी कटाक्ष किया तथा कहा कि विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के बजाय दूसरे नेताओं पर जूते उछाल रहे हैं। वहीं, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार की नहरों में सिंचाई के लिए पानी देने की मांग पर मुख्यमंत्री पूरी तरह से चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पिछले चार सालों के दौरान प्रदेश में आशा व विश्वास का माहौल बनाया गया है। पिछली सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और घोटाले चरम सीमा पर थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चार सालों के दौरान देश की प्रतिष्ठा को कायम किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की। मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री पवन अग्रवाल ने किया। जनसभा को मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक रामरत्न, पलवल के भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेहरचंद गहलौत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सत्यभान शर्मा, सूरज पांडे, जय सिंह चौहान, सुशील कुमार, प्रकाश चंद गोयल, हरियाणा भूमि विकास बैंक के चेयरमैन धनेश अदलखा, फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला, उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, हथीन के एसडीएम सुरेश कुमार चहल, पलवल के एसडीएम जितेंद्र कुमार, होडल के एसडीएम गजेंद्र कुमार, चीनी मिल के महाप्रबंधक जितेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed