फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   2031 kg of explosives recovered from illegal firecracker factory

Palwal News: अवैध पटाखा फैक्टरी से 2031 किलोग्राम विस्फोटक बरामद

Fri, 17 Oct 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 17 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
2031 kg of explosives recovered from illegal firecracker factory
होडल में क्राइम ब्रांच टीम की हिरासत में आरोपी व बरामद विस्फोटक सामग्री--पुलिस
- मुंडकटी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के खेतों में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्टरी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने थाना मुंडकटी अंतर्गत गांव मानपुर के खेतों में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में 2031 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ के अलावा पैकिंग का सामान सहित उपकरण भी बरामद किए हैं। टीम ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को इस मामले में सूचना देने के बाद फैक्टरी में काम कर रहे एक युवक को काबू किया है, जबकि विस्फोटक फैक्टरी का मालिक टीम के आने की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गया। वहीं, मुंडकटी थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

होडल क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव मानपुर के खेतों में करीब आधा एकड़ जमीन, जिसकी चहारदीवारी की हुई है, उसमें अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्टरी चल रही है। सूचना मिलते ही टीम बताए गए स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान मौके पर लोहे के गेट से चहारदीवारी के अंदर एक युवक पटाखे बनाता हुआ मिला। टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि यह पटाखा फैक्टरी अल्लू उर्फ अलमुद्दीन निवासी हथीन द्वारा चलाई जा रही है। टीम ने जब फैक्टरी के मालिक से फोन पर संपर्क किया तो उसका फोन बंद मिला। टीम की पूछताछ में युवक की पहचान मोहिल निवासी गांव स्वामीका के रूप में हुई।
विज्ञापन


टीम ने प्रैक्टिकल लाइसेंस के बारे में जानकारी ली तो आरोपी युवक कुछ भी जानकारी नहीं दे पाया। क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि इस दौरान टीम ने तिल्ली पटाखे के 28 प्लास्टिक कट्टे बरामद किए, जिनका वजन 1899 किलो 83 ग्राम था। इसके अलावा तीन गत्ते की पेटियों में तैयार तिल्ली पटाखा थप्पी बरामद हुई, जिनका कुल वजन 119 किलो 59 ग्राम था। वहीं, एक पेटी तिल्ली पटाखा डिब्बी पैकिंग का वजन 13 किलो 710 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम को मौके पर बिजली मोटर, एक चक्की, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पटाखा निर्माण के लिए करीब 18 किलो पोटाश, 14 किलो नमक, तथा एक कट्टे में 45 किलो कोयला पाउडर रखा हुआ मिला। इसके अलावा इस अवैध पटाखा फैक्टरी में काफी मात्रा में खाली पैकिंग के डिब्बे और तिल्ली पटाखों की पैकिंग में प्रयुक्त माचिस पैकिंग सामग्री भी रखी हुई मिली।


जगविंदर सिंह ने बताया कि अवैध फैक्टरी के मामले में उन्होंने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एसडीओ हर्षित को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने बताया कि फैक्टरी का कोई लाइसेंस नहीं है। टीम ने घटना स्थल से विस्फोटक पदार्थ सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। काबू किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान टीम आरोपी से अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed