{"_id":"5c1f9db1bdec2256f03e95dd","slug":"201545575857-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नगदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान का शटर तोड़कर नकदी पार
पलवल। शहर थाना क्षेत्र से बिल्डिंग मैटेरियल दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि थाई मोहल्ला निवासी अतुल मंगला की हुडा सैक्टर-2 में बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह गत 20 दिसंबर की रात को पीड़ित दुकान को बंद करके घर आ गया। अगले दिन सुबह पीड़ित जब दुकान पर पहुंचा तो देखा की दुकान के ताले टूटे हुए हैं और अंदर से एक एलईडी, दो सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर व 50 हजार रुपये नकदी गायब है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर स्थित डीसीटीएम कालेज में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा 18 वर्षीय छात्र कालेज के हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने छात्र के चाचा की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दिल्ली के आया नगर निवासी राजन कुमार जायसवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भतीजा आशीष जायसवाल डीसीटीएम कालेज से इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। आशीष गत 20 दिसंबर की सुबह हास्टल से निकला और न तो कालेज पहुंचा और न ही घर आया। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिवार पर किया लाठी-डंडों से हमला
पलवल। सदर थाना इलाका स्थित गांव सराय खटेला में रंजिशन नौ ने मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकगी देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि गांव सराय खटेला निवासी हारुण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके परिवार की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। गत 20 दिसंबर को पीड़ित अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। उसी दौरान गांव के शाहरुख, खुर्शीद, यूनुस, साजिद, उस्मानी, जमशेद, हारुण, हसन व मुस्तफा लाठी-डंडा लेकर पीड़ित के घर आ गए और आते ही पीड़ित व उसके परिवार पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।