फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पांच लोगों ने युवक को जमकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

पांच लोगों ने युवक को जमकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Thu, 20 Dec 2018 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
पांच लोगों ने युवक को जमकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी
पांच लोगों ने युवक को जमकर पीटा
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना के गांव जराली में एक युवक का रास्ता रोककर पांच लोगों ने मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के भतीजे तालीम क े बयान पर बहीन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उटावड़ पुलिस चौकी प्रभारी भरतलाल डागर ने बताया कि जराली निवासी तालीम ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह 15 दिसंबर की शाम अपने चाचा मुस्तफा के साथ ताऊ फारुक के घर जा रहा था। रास्ते में मकसूद, आबिद, असरफ, आसिफ और इलियास ने रास्ता रोका और उक्त पांचों ने उन्हें घेर लिया। मुस्तफा को आबिद और असरफ ने पकड़ लिया और मकसूद ने आंख पर घूंसा मारा और आसिफ ने नाक पर क्रिकेट बैट मारा। इसके अलावा आरोप है कि इलियास ने लात-घूंसे और थप्पड़ जड़े। इसके बाद मुस्तफा की आंख और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए मुस्तफा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में जांच अधिकारी अख्तर खां ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed