फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गऊओं की सुरक्षा व संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत: विपुल गोयल

गऊओं की सुरक्षा व संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत: विपुल गोयल

Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
गऊओं की सुरक्षा व संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत: विपुल गोयल
गायों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत: विपुल गोयल
विज्ञापन

- गौसेवा धाम अस्पताल में मनाई गई गोपाष्टमी
होडल । प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गायों की सुरक्षा के लिए गोवंश संरक्षण व गो संवर्धन कानून बनाया है। प्रदेश की सभी गोशालाओं में सरकारी मदद उपलब्ध करवाई गई, ताकि गाओं की अच्छी प्रकार से देखभाल हो सके। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने सामर्थ के अनुसार दान करे तो गायों का संरक्षण व संवर्धन आसानी से हो सकता है। उद्योग मंत्री शुक्रवार को होडल स्थित गौसेवा धाम अस्पताल में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गौसेवा धाम को 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि गौ सेवा धाम अस्पताल में सही मायने में गायों की सेवा हो रही है। यहां पर गायों का इलाज बेहतरीन तरीके से करने के बाद उन्हें गोशालाओं में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार गाय पॉलिथीन आदि कचरा खा जाती हैं, ऐसे में सही इलाज न होने पर उनकी मृत्यु भी हो जाती है। इस अस्पताल में ऐसी गायों का इलाज कर पॉलिथीन जैसे कचरा निकाला जाता है, जोकि बहुत ही नेक कार्य है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस अस्पताल को हरियाणा सरकार की ओर से करीब एक करोड़ रुपये लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई जाए, ताकि गायों का इलाज और बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा के लिए ऐसे अस्पताल खोले जाने के बारे में भी मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने जीवन आधारित सुविधाओं के महत्व को समझा और उसे जनता तक उपलब्ध करवाने का प्रयास किया। इस अवसर पर कथा वाचिका चित्रलेखा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पांच वर्ष 2 माह की अल्प आयु में ही गाय चराने का कार्य शुरू किया था। उन्होंने कहा कि वेदों-पुराणों में गोमाता की महिमा का विस्तृत विवरण मिलता है। उन्होंने गोपाष्टमी के महत्व के बारे में भी बताया। भाजपा के जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने भी लोगों से गऊ की सुरक्षा व संवर्धन के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान 52 पालों के सरदार अरुण जेलदार, वैश्य समाज के प्रधान बबली परदेसी ,पवन सिंघला, केशवदेव शर्मा ,विष्णु गौड़, पूर्व सरपंच राजेश शर्मा,अनुसूूूचित मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, सहित क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed