फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   शिर के डूबकर हुई मौत के मामले में ढाई माह बाद नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज ।।।।

शिर के डूबकर हुई मौत के मामले में ढाई माह बाद नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज ।।।।

Fri, 21 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शिर के डूबकर हुई मौत के मामले में ढाई माह बाद नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज ।।।।
नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- ढाई माह पहले किशोर की डूबकर हुई मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। गाँव खाईका में लगभग ढाई महीने पूर्व खेत के पास तालाब में डूबे पंद्रह वर्षीय किशोर की मौत के मामले में बहीन थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एस.एच.ओ बहीन रामदयाल ने बताया कि 2 जुलाई को मुजाहिद नामक किशोर की डूबने से मौत हो गयी थी। इस मामले में मेडिकल अफसरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया था। रिपोर्ट में किशोर की मौत डूबने से मौत होने का बताया गया था। लेकिन अब मृतक के पिता इसराइल ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके बच्चे की हत्या षड्यंत्र रचकर की गयी थी तथा रंजिश में इसे अंजाम दिया गया। इस मामले में जहीर, जुनैद, मुस्ताक, कालिम, परवेज, आदिल, जाबिर, छोटू एवं इशाक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एस.एच.ओ बहीन रामदयाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह इत्तेफाकिया मौत का मामला दिखाई पड़ा। अब मृतक के पिता ने अब हत्या के आरोप में जो एफ.आई.आर दर्ज कराई है उसकी गंभीरता से जाँच की जा रही है। इस मामले में जिन नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है उनका कहना है कि उनके ऊपर जो आरोप लगाये गए हैं वो सब निराधार हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते एक दबोचा, मुकदमा दर्ज
हथीन। शहर के बस अड्डा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया गया है। एस.एच.ओ हथीन कुलदीप ने बताया वार्ड नंबर पांच के बूराकुरैशी को अरेस्ट कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed