फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   276 दिव्यांगों को वितरित की गईं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें

276 दिव्यांगों को वितरित की गईं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें

Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
276 दिव्यांगों को वितरित की गईं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें
276 दिव्यांगों को वितरित की गईं मोटराइज्ड ट्राइ साइकिल
विज्ञापन

-मोदी सरकार दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील है: गुर्जर
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील है। केंद्र सरकार ने दिव्यांगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाईं हैं। सरकार के चार वर्षों के अंतराल में योजनाओं के अंतर्गत देश की 400 लोकसभा क्षेत्रों में मोटराइज्ड ट्राइ साइकिल वितरण की गई हैं। पलवल में 276 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई है।

उन्होंने कहा कि एक मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पर 37 हजार रूपए की लागत आती है। जिसमें 25 हजार रूपए विभाग द्वारा तथा 12 हजार रूपए सांसद निधि कोष से दिए गए है। यह मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एल्मिको कानपुर के सहयोग से वितरित की जा रही है। गुर्जर शनिवार को सचिवालय में दिव्यांगों के सहायक उपकरण व मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एल्मिको कानपुर के प्रबंध निदेशक डीआर सरीन, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा, पुलिस कप्तान वसीम अकरम तथा अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे जन्म से ही मूकबधिर होते हैं और बोलने और सुनने में सक्षम नहीं होते हैं उनका सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की जाती है। दिव्यांगों के लिए यूनिवर्सल आई कार्ड जारी किए जाएंगे ताकि देश के किसी भी राज्य में जाने पर उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन रणवीर सिंह मनोज, हथीन मार्केट के चेयरमैन लेखराज, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज, जिला रैडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed