फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   20 thousand deposited for daughter's marriage, mobile phones looted

बेटी की शादी के लिए जमा किए 20 हजार व मोबाइल फोन लूटे

Mon, 17 Jan 2022 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
20 thousand deposited for daughter's marriage, mobile phones looted
पलवल। बेटी की शादी के लिए जमा किए 20 हजार रुपये व मोबाइल फोन को नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। घायलावस्था में पीड़ित को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच-छह अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

शहर थाना में कार्यरत जांच अधिकारी मजलिस के अनुसार गांव लालवा निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बाइक मरम्मत का कार्य करता है। 15 जनवरी की शाम करीब सात बजे पलवल से अपने गांव जा रहा था। नूंह रोड पर स्थित ऐरा ग्रुप के सामने बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। आरोपी बाइक की चाबी और फोन छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी है। इसी दौरान चार युवक और आ गए और डंडों से उसके साथ मारपीट की। घायलावस्था में उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उसने अपना पर्स देखा तो उसमें से 20 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी की पांच फरवरी को शादी है। शादी की खरीदारी के लिए उसने यह रुपये जमा किए थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed