{"_id":"6ac622fff24272ea2a0fb80e","slug":"2-youths-creating-ruckus-under-influence-of-alcohol-arrested-palwal-news-c-24-1-pal1005-128905-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नशे में हंगामा कर रहे दो युवक धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नशे में हंगामा कर रहे दो युवक धरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बस अड्डा चौक पर शराब के नशे में आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे दो युवकों को पुलिस ने काबू किया। दोनों युवक सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर आम लोगों की आवाजाही में बाधा डाल रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई हरिओम के अनुसार, एएसआई हमीद मंगलवार रात करीब 8:40 बजे हेड कांस्टेबल मुकेश के साथ बस अड्डा के गेट के सामने पैदल गश्त पर थे। इसी दौरान बस अड्डा चौक पर दो युवक शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को काबू कर पूछताछ की। उनकी पहचान जनौली निवासी विनोद और कैलाश नगर, हाल कृष्णा कॉलोनी निवासी कन्हैया के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
्