{"_id":"6ac55e3d0dbd08f1e50f1cba","slug":"2-sisters-riding-scooter-injured-after-being-hit-by-a-truck-palwal-news-c-24-1-pal1008-128893-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनें घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनें घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचजीएम गुरुकुलम स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव बंचारी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 अक्टूबर की दोपहर करीब एक बजे उनकी भतीजी ज्योति और प्रिया किताबें लेने जा रही थीं। इसी दाैरान पीछे से आ रहे तेज ट्रक के चालक ने वाहन को अचानक इंडियन पेट्रोल पंप की ओर मोड़ा। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से दोनों बहनें स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।