{"_id":"6a5921d45bdcdd38360f2bcb","slug":"2-brothers-killed-after-being-hit-by-a-tractor-palwal-news-c-24-1-pal1008-126055-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खेत में खाना पहुंचाने जा रहे दो भाइयों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खेत में खाना पहुंचाने जा रहे दो भाइयों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भागा चालक, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
चांदहट थाना क्षेत्र के गुरवाड़ी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने परिजनों के लिए खाना लेकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नामजद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरवाड़ी गांव निवासी खुशीराम ने बताया कि वह अपने भतीजे राजू और विष्णु के साथ नगंला-गुरवाड़ी मार्ग के आगे भैंस चरा रहा था। दोपहर के समय उनका बेटा योगेश (7) और प्रेम का पुत्र हिमांशु (17), जो विष्णु का भाई था, उनके लिए खाना लेकर पैदल आ रहे थे। जैसे ही दोनों सड़क पर पहुंचे, उसी दौरान ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
राजू ने ट्रैक्टर चालक की पहचान चांदहट गांव निवासी कुलदीप उर्फ टुल्ली पुत्र सतबीर के रूप में की। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग दोनों बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चांदहट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अधिकारी का वर्जन
परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 9श्रीभगवान, थाना प्रभारी, चांदहट, पलवल