फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला सहित दो की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला सहित दो की मौत

Tue, 26 Mar 2019 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला सहित दो की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

पलवल। किठवाड़ी पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई नहीं की है।
जांच अधिकारी एएसआई धनीराम ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे उन्हें स्टेशन मास्टर ने सूचना दी किठवाड़ी पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद सिविल अस्पताल रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की नई दिल्ली निवासी 35 वर्षीय अंबोज के रूप में हुई है। अंबोज कई वर्षों से पलवल के हरिनगर में अपने जीजा के साथ रहता था और पलवल के गांव पृथला स्थित एक निजी काम में काम करता था। सोमवार की रात को वह कंपनी से काम निपटा कर किठवाड़ी पुल के समीप रेलवे लाइन को पार कर हरिनगर स्थित अपने जीजा के घर जा रहा था। तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौत
पलवल। गांव बामनीखेड़ा स्थित फाटक के समीप राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और शिनाख्त के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई चन्दर पाल ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर ने यह जानकारी दी। महिला के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली है। जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक महिला ने बादामी रंग का शूट, नीले रंग की सलवार और लाल रंग का दुपट्टा पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed