{"_id":"5c1d1d56bdec2256ad22cacd","slug":"191545411926-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन 18 के ट्रायल के दौरान हुई पथराव की घटना बनी रेलवे पुलिस के लिए सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन 18 के ट्रायल के दौरान हुई पथराव की घटना बनी रेलवे पुलिस के लिए सिरदर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन 18 के ट्रायल के दौरान हुई पथराव की घटना बनी रेलवे पुलिस के लिए सिरदर्द
-आरपीएफ टीम जुटी दिल्ली से कोसी के बीच जांच करने में
-पलवल में पथराव होने की बनी हुई है चर्चा, आरपीएफ अधिकारी का इंकार
पलवल। दिल्ली से आगरा के बीच बृहस्पतिवार को किए गए ट्रेन 18 के ट्रायल के दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों द्वारा किए गए पथराव की घटना अब रेलवे पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना आरपीएफ के लिए चुनौती बन गया है। इस मामले में रेलवे के उच्च अधिकारियों के अलावा रेलवे मंत्रालय से भी आरपीएफ और दिल्ली से कोसी के बीच सभी स्टेशन अधीक्षकों से बाबत जवाब मांगा गया है। वहीं आरपीएफ द्वारा दिल्ली से कोसी के बीच स्टेशनों पर इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
बृहस्पतिवार को ट्रेन 18 का दिल्ली से आगरा के बीच ट्रायल किया गया था। बिना इंजन वाली ट्रेन 18 सफदरजंग दिल्ली स्टेशन से 12:30 पर चली थी तथा पलवल से दोपहर1 बजे मात्र 18 सेकेंड में ही रेलवे स्टेशन को पार करते हुए निकल गई। यह ट्रेन 18 जब आगरा पहुंची तो उसके शीशे टूटे मिले थे। जिससे रेलवे को जानकारी मिली कि रास्ते में कहीं ट्रेन पर पथराव किया गया है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन में सवार अधिकारियों व चालकों ने वहां अपने बयान में लिखवाया था कि ट्रेन पर पथराव दिल्ली से पलवल स्टेशन के बीच हुआ है। इसके बाद रेलवे द्वारा इसकी जांच शुरू कर दी गई। रेलवे सूत्रों का यह भी मानना है कि ट्रेन पर पथराव पलवल की सीमा में हुआ है, हालांकि पलवल में तैनात आरपीएफ अधिकारी नरवीर रावत इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं। इस घटना के बाद बेशक पलवल आरपीएफ अधिकारी इंकार कर रहे हैं, परंतु आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों व रेलवे मंत्रालय से आए आदेशों के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है कि किस स्थान पर ट्रेन पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया है। इसके साथ ही पथराव करने वाले आरोपियों की भी खोजबीन शुरू कर दी गई है। बताया गया कि इस घटना की जांच के लिए अब फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल व कोसी के बीच आरपीएफ अधिकारी जांच में जुटे हैं।
पलवल में आरपीएफ अधिकारी नरवीर रावत ने बताया कि ट्रेन 18 पर पलवल में पथराव होने की बात झूठी है। पलवल में ट्रेन के ट्रायल के दौरान वे तथा उनकी पुलिस टीम पूरी तरह से सतर्क थी। यहां ऐसी कोई घटना नहीं घटी है।