{"_id":"5be9b608bdec22695a4bf0e5","slug":"191542043144-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धुना, वर्दी फाडी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धुना, वर्दी फाडी।
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट कर वर्दी फाड़ी
-गलत दिशा में बस लाने पर रोका था पुलिसकर्मी ने चालक को
पलवल। एक निजी बस चालक द्वारा ट्रैफिक पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने व उसकी वर्दी फाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह ट्रैफिक पुलिस की सरकारी गाड़ी पर चालक के तौर पर तैनात है। देर शाम को ट्रैफिक एसएचओ रविंदर सिंह सरकारी गाड़ी को लेकर बस अड्डा के नजदीक खड़े थे और ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे थे। उसी दौरान एक निजी बस चालक अलावलपुर चौक से बसस्टैंड की तरफ बस को गलत दिशा में ला रहा था। जब बस चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुका। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी बस चालक के पास पहुंचा और उसने बस न रोकने का कारण पूछा तो वह पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करने के लगा। इसके बाद उसने हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। मामले को ज्यादा बिगड़ता देख वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी आए और बीच बचाव किया। आरोपी चालक की पहचान गांव सतवागढ़ी निवासी प्रकाश के तौर पर की गई है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसेे गिरफ्तार कर लिया है।