{"_id":"5b94117f867a557ffc6be64c","slug":"191536430463-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो का हरियाणा बंद: पलवल जिले में बंद नहीं हो पाया सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो का हरियाणा बंद: पलवल जिले में बंद नहीं हो पाया सफल
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो का हरियाणा बंद: पांच मिनट बाद ही खुल गईं दुकानें
-इनेलो की टिकट चाहने वाले नेताओं की गुटबाजी दिखी साफ
अमर उजाला ब्यूरो
होडल/हथीन/पलवल। एसवाइएल नहर के मुद्दे पर इनेलो का शनिवार को आयोजित हरियाणा बंद का पलवल में कोई असर दिखाई नहीं दिया। इनेलो नेताओं ने बाजारों में जाकर दुकानों और व्यापारिक संस्थानों को बंद कराने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन मात्र आधा घंटा ही कुछ स्थानों पर दुकानें बंद रहीं, उसके बाद व्यापारियों ने बाजारों में अपनी दुकानों को खोल दिया। बाजारों में दुकानों को बंद कराने गए इनेलो नेताओं की भाजपा नेता और सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला के भाई पवन मंगला की दुकान को बंद कराने पर बहस भी हुई, लेकिन पवन मंगला ने अपनी सर्राफा की दुकान को बंद नहीं किया।
हरियाणा बंद के किए गए आह्वान को लेकर इनेलो नेता पिछले कई दिनों से व्यापारियों का समर्थन जुटाने में लगे हुए थे। शुक्रवार देर सांय भी बाजारों में जाकर बंद को सफल बनवाने में सहयोग करने की मांग की गई थी। शनिवार को बंद को सफल बनाने के लिए इनेलो नेता अलग-अलग टीम में बाजारों में पहुंचे तथा दुकानों को बंद कराने की व्यापारियों से अपील की। इनेलो नेताओं की अपील पर एक बार तो व्यापारियों ने दुकानों व संस्थाओं को बंद कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से खोल दिया।
दिखाई दी गुटबाजी
इनेलो नेताओं में खासकर पलवल से इनेलो की टिकट मांग रहे इनेलो नेताओं में गुटबाजी भी खुलकर दिखाई दी। इनेलो के कार्यकर्ता अलग-अलग समय पर बाजारों में पहुंचे तथा बंद को सफल बनवाने का प्रयास किया। इनेलो नेताओं ने दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की अपील करते फोटो भी खिंचवाए तथा बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इस तरह से इनेलो की टिकट मांग रहे नेताओं ने हरियाणा बंद को सफल बनाने के बजाय सोशल मीडिया के माध्यम से इनेलो नेता अभय चौटाला तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया। नेताओं की आपसी गुटबाजी के चलते ही बंद पलवल में सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
हरियाणा बंद का हथीन में फ्लॉप-शो
हथीन। शनिवार को इनेलो और बसपा द्वारा आयोजित हरियाणा बंद का हथीन में कोई असर नहीं दिखा। इनेलो के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ही बाजारों में जाकर व्यापारियों से बंद कराने की अपील भी करते रहे । परन्तु एक भी व्यापारी ने कोई सुनवाई नहीं की । सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले रहे । मुख्य बाजार में एक इनेलो नेता के पुत्र से व्यापारियों की कहासुनी भी हो गयी । व्यापारियों के विरोध के चलते इनेलो कार्यकर्ता वापस लौट गए । बस अड्डा क्षेत्र के दुकानदारों को भी दुकानें बंद करने के लिए कहा गया । एक-दो दुकानदारों ने दुकानों के शटर नीचे भी किए लेकिन उनके जाते ही पांच मिनट बाद ही दुकानें खोल लीं । इस तरह हरियाणा बंद का हथीन में पूरी तरह फ्लॉप-शो रहा ।
हरियाणा बंद का होडल में मिला जुला असर
होडल। इनेलो के हरियाणा बंद के आह्वान पर शनिवार को बाजार बंद का मिलाजुला असर दिखा। शहर के मुख्य बाजार और जीटी रोड स्थित बाजार के व्यापारियों ने समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं बाजार सुबह के वक्त एक बार बंद रहा लेकिन 11 बजे बाजार खुल गया। इनेलो के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जगदीश नायर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौरोत, देशराज चौहान, लाला रामकिशन सिकरिया, सियाराम बंचारी की अगुवाई में इनेलो कार्यकर्ताओं शनिवार सुबह आठ बजे ही बाजार पहुंच गए। इनेलो नेताओं ने बाजार प्रधानों और व्यापारियों से हरियाणा बंद में समर्थन की मांग की। नेताओं ने पहुंचकर दुकानदारों से अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग दुखी है। भाजपा ने पहले नोटबंदी की और फिर जीएसटी लगा दी। उसके बावजूद भी व्यापारियों ने मात्र कुछ देर इनेलो नेताओं की अपील पर अपने संस्थान व दुकानें बंद की और थोड़ी देर के बाद ही बाजारों को खोल दिया गया।