{"_id":"5b5870214f1c1b48748b6e6d","slug":"191532522529-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खुशी हुए मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खुशी हुए मेधावी विद्यार्थी
Updated Wed, 25 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
पलवल में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
-अभिभावकों व बच्चों ने अमर उजाला की सराहना की, उपायुक्त ने बच्चें को बताए सफलता के टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वे विद्यार्थी बुधवार को बेहद खुश नजर आए, जब अमर उजाला द्वारा परीक्षा में हासिल की गई सफलता के लिए भविष्य ज्योति सम्मान से उनका नवाजा गया। करीब 55 बच्चों को अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के रूप में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनके साथ मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अभिनव वत्स व शिक्षाविद् अलका गुप्ता, पलवल इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन संजीव वैदिक, वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव लांबा भी रहे।
सम्मान समारोह का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा व डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डीएवी स्कूल की छात्राओं ने गायत्री मंत्र की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन शिक्षाविद महेंद्र सिंगला व विष्णु गौड़ ने किया। उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने बच्चों से कहा कि 90 या उससे अधिक अंक प्राप्त कर अपने आप को उच्च स्तर पर न समझे। सफलता तभी है, जब वे इस सफलता से भी बढ़कर आगे और सफल होने का प्रयास करें। 10 वीं व 12 वीं में ज्यादा अंक लाने से ही सफल नहीं माना जा सकता। भविष्य में सफलता तभी है, जब आगे भी इसी तरह से मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने के साथ अपने अंदर एक अच्छा इंसान भी पैदा करें, जो केवल अपने तक ही सीमित न रहे, बल्कि समाज के लिए भी कुछ करें। उपायुक्त ने बच्चों से कहा कि वे इस बात का भी ध्यान रखें कि उनसे कमजोर बच्चे चाहे वे उनके भाई-बहन हो या फिर स्कूल में पढ़ने वाले उनके साथी, उनकी भी मदद करें तथा उन्हें भी सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दें। समाज में रहकर समाज हित का सोचा। अच्छी सोच रखें तथा माता-पिता व गुरूओं का आदर करें। अपने से बड़ों का आदर करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। अपना एक लक्ष्य बनाएं और उस लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करें। लक्ष्य होगा तो सफलता भी अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर एक अच्छी पहल की है। इससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।
प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने कहा कि सफलता उसी को मिलती है, जो अपने माता-पिता व गुरू के बताए मार्ग पर चलता है। माता-पिता व गुरू से मिलने वाले संस्कारों को जो इंसान अपने अंदर संजो कर रखता है तथा मेहनत करता है, वह हमेशा सफल होता है। उन्होंने कहा कि हर इंसान का एक लक्ष्य होना चाहिए। एक मंजिल होनी चाहिए। जिसका लक्ष्य होगा, वह अपनी मंजिल तक अवश्य पहुंचेगा।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं में बोर्ड की परीक्षा में हरियाणा में टाप-10 की सूची में स्थान बनाने वाले हरिओम, चंद्र प्रकाश, युधिष्टिर व अनिल गोयल, जिला टॉपर मानसी गोयल, सीबीएसई की दसवीं की छात्रा वशिका गर्ग सहित विभिन्न स्कूलों के 55 बच्चों को सम्मानित किया गया। ये वह छात्र-छात्राएं थे, जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
कोट-
अमर उजाला ने अच्छा प्रयास किया है। इससे मुझे ही नहीं, बल्कि मेरे जैसे और भी छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी कि हमें भविष्य में सफलता हासिल करनी चाहिए। मुझे अमर उजाला के कार्यक्रम में आकर अच्छा लगा।
-अंजलि, छात्रा
अमर उजाला का सम्मान पाकर आज मैं बहुत खुश हूं। अमर उजाला द्वारा जिस तरह से मुझे यह सम्मान उपायुक्त के हाथों दिलवाया है, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। मैं अपने भविष्य में भी कोशिश करूंगी कि ज्यादा से ज्यादा मेहनत करूं। जिससे कि आगे भी सम्मानित होने का मौका मिले।
-निशा, छात्रा
अमर उजाला ने जिस तरह से अच्छे अंक लाने पर हमें सम्मानित किया है। वह अच्छा है। मुझे बहुत खुशी मिली है। मैं अपने सम्मान को कभी नहीं भूलूंगी। अमर उजाला से मुझे सम्मान पाकर बेहद खुशी मिली है। मैं चाहती हूं कि मेरे जैसे और भी छात्र मेहनत से अच्छे अंक प्राप्त कर अमर उजाला का सम्मान प्राप्त करें।
-वंशिका छात्रा