फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पलवल में धुंध का कहर, केजीपी टोल बूथ में ईको गाड़ी घुसी, महिला की मौत, छह धायल

पलवल में धुंध का कहर, केजीपी टोल बूथ में ईको गाड़ी घुसी, महिला की मौत, छह धायल

Mon, 24 Dec 2018 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पलवल में धुंध का कहर, केजीपी टोल बूथ में ईको गाड़ी घुसी, महिला की मौत, छह धायल
धुंध का कहर: केजीपी टोल बूथ में ईको घुसी, महिला की मौत, छह घायल
विज्ञापन

- राजमार्ग पर भी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
- धुंध में नहीं दिखी ट्रेन, चपेट में आने से छात्र की मौत
पलवल। धुंध होने के कारण सोमवार को ईस्टर्न पेरीफेरल (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ) एक्सप्रेस वे पर एक ईको टोल बूथ में घुस गई, इससे एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर राजमार्ग पर सड़क पार करते समय ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। इसके अलावा दीघोट रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक फार्मेसी के छात्र की कालेज जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पहला मामला :
गांव छज्जूनगर स्थित केजीपी एक्सप्रेस पर सोमवार की सुबह अधिक धुंध होने के कारण एक ईको गाड़ी टोल पर लगे बैरिगेडिंग को तोड़कर टोल बूथ में जा घुसी। इससे गाड़ी में सवार एक परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। इनमें से उपचार के दौरान घायल शांति की मौत हो गई। परिवार के सभी लोग ईको से गंगा में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। पलवल के गांव रीबड निवासी देशराज ने बताया कि उनके घर में दो दिन पहले एक महिला की मौत हो गई थी। उसी की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए परिवार गंगा घाट जा रहा था। जैसे ही गाड़ी पलवल के इंटरचेंज से केजीपी पर चढ़ी तो ज्यादा धुंध होने के कारण गाड़ी चालक को टोल पर लगा बैरिगेगेडिंग दिखाई नहीं दिया। गाड़ी बूथ में जा घुसी। इससे गाड़ी में टीटू, संतरा, अंगूरी, संतलाल, नीरज को गंभीर चोट आईं। जबकि शांति की उपचार के दौरान मौत हो गई। गाड़ी चालक भूप सिंह के अनुसार टोल प्लाजा पर धुंध के निपटान के लिए कोई सूचक यंत्र या रिफलेक्टर नहीं लगा हुआ था। अगर वहां कोई ऐसा यंत्र लगा होता तो शायद यह हादसा नहीं हो पाता। क्योंकि उसे धुंध ज्यादा होने के कारण पता ही नहीं चला कि आगे कोई बैरिगेडिंग है या नहीं। टीटू नामक युवक की भी हालत गंभीर है जिसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
पृथला की एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी जिरकपुर टप्पल निवासी रविंद्र रविवार की देर सांय जब ड्यूटी खत्म करने के बाद प्रेम विहार पलवल स्थित अपनी बहन के यहां जा रहा था। वह राजमार्ग पर पप्पन प्लाजा के सामने से रोड पार कर रहा था तभी तेज गति में आए एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी। पुलिस ने मृतक के भांजे अमित के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर छात्र की मौत
सोमवार की सुबह अधिक धुंध होने के कारण कालेज जा रहे फार्मेसी के एक छात्र अंकित की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मीरपुर कोराली निवासी अंकित बीएस अनंगपुरिया कॉलेज में फार्मेसी कर रहा था। रोजाना की तरह सोमवार को जब वह कालेज जा रहा था तो दीघोट के पास रेलवे लाइन पार करते समय धुंध के कारण उसे ट्रेन दिखाई नहीं दी। इससे एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं रेलवे पुलिस को पलवल स्टेशन पर खड़ी 64075 नंबर ईएमयू गाड़ी में एक 55 वर्ष के करीब व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि मृतक ठंड से अकड़ा हुआ था। उसने सफेद कमीज पहनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed