{"_id":"5bb25aa0867a557ff96752d8","slug":"181538415264-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरा की सरकारी खरीद को तैयार खरीद एजेंसियां, पर पहले दिन नहीं आया बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरा की सरकारी खरीद को तैयार खरीद एजेंसियां, पर पहले दिन नहीं आया बाजरा
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरकारी खरीद को एजेंसियां तैयार, पर पहले दिन नहीं आया बाजरा
- पूरे दिन अनाज मंडी में किसानों का इंतजार करती रहीं एजेंसियां
- सरकार ने बाजरा खरीद के लिए हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन व हैफेड को नियुक्त किया है
- जिले में कुल 3286 हेक्टेयर जमीन में बोया गया है 82, 025 क्विंटल बाजरा
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अनाज मंडियों में 1 अक्तूबर से शुरू होने वाली बाजरा की सरकारी खरीद सोमवार को नहीं हो पाई। इसका कारण किसानों द्वारा अनाज मंडी में बाजरा लेकर न पहुंचना बताया गया। हालांकि सरकार की तरफ से बाजरे की सरकारी खरीद के लिए पूरे इंतजाम किए हुए थे। बाजरा खरीदने के लिए नियुक्त की गईं दो सरकारी खरीद एजेंसियां भी अनाज मंडी में पहुंच गईं, लेकिन किसान मंडी में बाजरा लेकर नहीं पहुंचे। जिसके चलते पहले दिन एक भी दाना बाजरा नहीं खरीदा गया। ज्ञात हो कि बाजरा खरीद के लिए सरकार द्वारा पलवल में हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन व हैफेड को नियुक्त किया गया है।
कृषि विभाग की मानें तो इस बार जिले में 3286 हेक्टेयर भूमि पर बाजरा बोया गया है। विभाग के अनुसार इस जमीन पर किसानों द्वारा करीब 82 हजार, 025 क्विंटल बाजरा बोया गया है। यह बाजरा मंडी में खरीदा जाएगा। सरकार की तरफ से केवल पलवल अनाज मंडी को ही बाजरा खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। होडल, हथीन व हसनपुर अनाज मंडी में बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी। पलवल में भी केवल उसी किसान से खरीद एजेंसियां बाजरा खरीदेंगी, जिन्होंने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है। बिना रजिस्ट्रेशन कराए मंडी में बाजरा बेचने आने वाले किसानों से एक भी दाना नहीं खरीदा जाएगा।
3407 किसानों ने कराया है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
बाजरे की खरीद के लिए विभाग द्वारा जारी ऑनलाइन पोर्टल पर जिले के 3407 किसानों द्वारा रजिस्ट्रेेशन कराया गया है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेेशन करने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल के बारे में किसानों को संपूर्ण जानकारी न होने के कारण उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। किसान राजेंद्र, रघुराज व मनोहर का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान बैंक खाता व खेवट नंबर वाले कालम को भरने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
बाजरा खरीद के लिए दोनों सरकारी एजेंसियां हरियाणा वेयर हाउस व हैफेड के अधिकारी सुबह 9 बजे से अनाज मंडी में बैठे रहे लेकिन किसान बाजरा लेकर नहीं आए। यहां सिर्फ उन किसानों का ही बाजरा खरीदा जाएगा, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करा दिया है। पोर्टल में किसी तरह की दिक्कत नहीं है, यदि कोई समस्या है तो कृषि विभाग में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। - इंद्रपाल, सचिव पलवल अनाज मंडी
कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनकी जमीन का आकलन भी पटवारी व गिरदावर से कराया जाए ताकि कोई गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन करा जमीन व बाजरा ज्यादा न दिखा दें। इसकी गहनता से जांच की जा रही है तथा खरीद शुरू कर दी गई है, मंडी में बाजरा आते ही नियमानुसार खरीद लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की सीमा पर नाका लगा दिया गया है ताकि यहां के किसान फर्जी रजिस्ट्रेशन करा बाजरा यहां लाकर न बेच दें। - डा. मनीराम शर्मा, उपायुक्त