फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   18 youth received appointment letters at the employment fair.

Palwal News: रोजगार मेले में 18 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Thu, 18 Sep 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 18 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
18 youth received appointment letters at the employment fair.
नियुक्ती पत्र के साथ उपायुक्त के साथ तस्वीर खिंचवाते विद्यार्थी।
आईटीआई में 18 औद्योगिक इकाइयां पहुंची, 285 युवाओं ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

उपायुक्त ने पौधरोपण कर युवाओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पौधरोपण कर किया और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रोजगार मेले में कुल 18 औद्योगिक इकाइयों ने भाग लिया, जहां 285 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया। विभिन्न उद्योगों द्वारा 231 छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, मौके पर ही 18 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. वशिष्ठ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का ध्येय अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन मेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह को संस्थान में नवीनतम और आधुनिक कोर्स शामिल करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समाजसेवी एडवोकेट बिजेंद्र गौतम ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन किया। रोजगार मेले के दौरान विजय सिंह (रोजगार कौशल प्रशिक्षक) सहित अन्य कर्मचारियों ने कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। छात्रों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं एवं भविष्य के कौशलों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed