फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दष्कर्म करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्महत्या की धमकी

दष्कर्म करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्महत्या की धमकी

Sun, 23 Dec 2018 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
दष्कर्म करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्महत्या की धमकी
दुष्कर्म पीड़िता ने महिला आयोग में लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

- आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर दी आत्महत्या करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, परंतु आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। अब पीड़िता ने महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पीड़िता ने चेतावनी दी है कि दोषियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो वह जहर खा लेगी।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसका पति किसी मामले में जेल में बंद था तथा ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। पांच अक्टूबर को महिला थाने में ससुराल वालों की शिकायत करने आई थी, जहां से पलवल के बांस मोहल्ला निवासी कुसुम बहला-फुसलाकर उसे अपने घर ले गई। पीड़िता को घर छोड़ने के नाम पर कुसुम के पति जितेंद्र व उसके दोस्त राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में छह नवंबर को जब वह अपने पति से मिलने नीमका जेल जा रही थी तो बल्लभगढ़ के समीप जितेंद्र व राहुल ने उसे अगवा कर लिया तथा गांव असावटी स्थित एक फार्म हाऊस पर ले गए। जहां जितेंद्र, राहुल व उनके एक अन्य साथी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 21 नवंबर को पति के जमानत पर आने पर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की थी। अब पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत देकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जिला अदालत में जाकर जज के सामने जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी कमला देवी का कहना है कि शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया था। अभी हाल ही में पीड़िता ने अपना जातीय प्रमाणपत्र पुलिस को दिया है तो उसमें एससी-एससी एक्ट की धारा को भी जोड़ा गया है। मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed