फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बाइक सवार से लूटे 25 हजार, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस आरोपी फरार

बाइक सवार से लूटे 25 हजार, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस आरोपी फरार

Sun, 30 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार से लूटे 25 हजार, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस आरोपी फरार
बाइक सवार से लूटपाट, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, आरोपी फरार
विज्ञापन

- शनिवार रात की घटना, अब तक दर्ज नहीं किया गया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। थाना क्षेत्र के गाँव नौरंगाबाद के पास सोहना रोड पर शनिवार रात बदमाशों ने बाइक सवार से नकदी एवं अन्य कागजात और सामान लूट लिया। वहीं दो जिलों की सीमा विवाद के चलते लगभग 20 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित कौशल ने पहले हथीन थाना की मिन्डकोला चौकी और उसके बाद नूंह जिले के रोजकामेव थाना के कई चक्कर लगा दिए। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। पीड़ित कौशल कुमार निवासी बहीन ने बताया कि उसने गुरुग्राम केनाहरपुर में एक मेडिकल स्टोर खोला हुआ है। वह शनिवार शाम साढ़े सात बजे बाइक से गुरुग्राम जा रहा था। गाँव जैनपुर के निकट से अपाचे बाइक पर सवार तीन लड़के उसके पीछे लग गए। जब वह नौरंगाबाद से आगे सोहना रोड की तरफ मुड़ा तो तीनों ने बाइक उसके आगे लगा दी तथा जांघ पर डंडे से वार किया और बैग व पर्स छीन लिए। पर्स में 25 हजार रुपये, गाड़ी के आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड एवं दवाइयों के तीन डब्बे थे। उसने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज करने के लिए वह उसी समय मिन्डकोला पुलिस चौकी इंचार्ज से मिला तथा लिखित शिकायत भी दी। चौकी इंचार्ज ने उसे घटनास्थल नूंह जिले के रोजकामेव थाने का कहकर टाल दिया। इसके बाद रात्रि को ही वह रोजकामेव थाना नूंह गया। वहां के पुलिसकर्मियों ने भी यह कहकर मुकदमा दर्ज नहीं किया कि मामला हथीन थाने का है और वहीं मुकदमा दर्ज कराओ। इसके बाद वह मिन्ड्कोला पुलिस चौकी इंचार्ज हरिओम से मिला तो इंचार्ज ने कहा कि पुलिस मुख्यमंत्री की रैली के कार्यक्रम में लगी हुई है। जब पुलिस फुर्सत में आएगी तभी कोई कार्रवाई की जाएगी। इस तरह पीड़ित इधर उधर पुलिस के चक्कर काट रहा है। इस बारे में हथीन के थानाध्यक्ष कुलदीप का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। मामले की औपचारिक जाँच करके कार्रवाई कर ली जाएगी। यदि हथीन थाना क्षेत्र की वारदात होगी तो अवश्य ही मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। वहीं पीड़ित कौशल ने आरोप लगाया कि पुलिस ऐसे मामलों में जीरो एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई कर सकती है। यदि पुलिस सीमा विवाद में नहीं उलझती तो आरोपी काबू भी हो सकते थे। हथीन के डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जाँच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed