फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   राजकीय स्कूलों में नौवीं से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाए जाएंगे गणित व विज्ञान

राजकीय स्कूलों में नौवीं से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाए जाएंगे गणित व विज्ञान

Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
राजकीय स्कूलों में नौवीं से अंग्रेजी  माध्यम में पढ़ाए जाएंगे गणित व विज्ञान
अब नौवीं से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाए जाएंगे गणित और विज्ञान
विज्ञापन

- जिले के नौ राजकीय स्कूलों को सूची में किया गया शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निदेशालय ने नौंवी कक्षा से ही गणित व विज्ञान विषय अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले के नौ राजकीय विद्यालयों को चयनित किया गया है। इन स्कूलों के अध्यापकों को विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल के लिए 15-15 रुपये किताबों के लिए अतिरिक्त फंड भी जारी किया गया है।
वर्तमान में राजकीय स्कूलों में कक्षा ग्यारहवीं से गणित और विज्ञान विषय को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को कई समस्याएं आती हैं। दसवीं तक हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले छात्र कक्षा 11 में मेडिकल और नॉन मेडिकल या कामर्स संकाय का चयन करने में असमंजस में पड़ जाते हैं।इन विषयों में अंग्रेजी में कमजोर होने के कारण ज्यादातर विद्यार्थी आर्ट्स चुनते हैं। इसे देखते हुए ही शिक्षा विभाग ने नौंवी कक्षा से इन विषयों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सूची में प्रदेश के 310 स्कूलों में पहले इन विषयों को अंग्रेजी में पढ़ाया जाएगा। विभाग की सूची में पलवल खंड के छह तथा होडल खंड के तीन स्कूलों को शामिल किया गया है। हथीन खंड का एक भी स्कूल शामिल नहीं किया गया है। जिन स्कूलों को शामिल किया गया है उनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंदहद, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कैंप पलवल, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सिटी पलवल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल बाल, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर व राजकीय उच्च विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश भेजे हैं कि इन विद्यालयों में कक्षा नौवीं से गणित और विज्ञान विषय की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कक्षा 8 पास करने के बाद जिन स्कूलों में 120 से ज्यादा विद्यार्थी हैं या न्यूनतम चार सेक्शन बनाए हुए हैं, उन स्कूलों में किसी एक सेक्शन में गणित और विज्ञान विषय को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इन विद्यालयों में टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के स्थान पर पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) जो कि रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित पढ़ाते हैं, बच्चों को शिक्षा देंगे। इस योजना से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। कक्षा नौवीं से ही स्कूलों में इन विषयों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने पर अगली कक्षाओं में विद्यार्थियों को सुविधा होगी। -सुमन नैन, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed