{"_id":"5b8d773442c7924657042e7d","slug":"161535997748-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब ड्राईवर की हत्या के मामले में बहीन थाना में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब ड्राईवर की हत्या के मामले में बहीन थाना में मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैब ड्राईवर की हत्या के मामले में बहीन थाना में मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। बहीन थाना पुलिस ने गांव अंधोप के ओला कैब ड्राईवर होशियार सिंह के मर्डर के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ रामदयाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के भाई ताराचंद के बयान पर उक्त मुकदमा दर्ज किया है।
एफआईंआर के मुताबिक गांव अंधोप निवासी होशियार सिंह वैगनआर गाड़ी ओला में चलाता था। सूत्रों के मुताबिक 31 अगस्त को उसे चार लोग आगरा की बुकिंग कराकर ले गए तथा फिरोजाबाद जिले में सिरसांगज थाने के सौथरा चौराहे पर झाड़ियों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी तथा उसकी गाड़ी को ओरैया जिले के विधूना थाना क्षेत्र में ले गए। वहां गाड़ी का ईंधन खत्म हो गया। इस पर बदमाश एक पैट्रोल पंप पर तेल लेने चले गए। वहां पम्प वालों ने अधिक रात्रि होने के चलते डीजल देने से मना कर दिया। बदमाशों ने पैट्रोल पंप के कर्मचारियों से भी झगड़ा कर दिया। पैट्रोल पम्प वालों ने इसकी सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मौके पर जाकर गाड़ी को कब्जे में लिया तथा दो कथित बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर लाश फिरोजाबाद जिले से बरामद हुई। लाश का पोस्टमार्टम फिरोजाबाद में ही हुआ। परिजन उसकी लाश को रात्रि में पैतृक गांव अंधोप ले आए।
अंधोप में आकर उत्तेजित लोगों ने होडल-नूंह रोड पर जाम लगा दिया तथा एफआईआर दर्ज करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। अर्धरात्रि में कई घंटों तक गतिरोध की स्थिति बनी रही। अंतत: बहीन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले में बहीन पुलिस का कहना था कि होशियार सिंह को बुकिंग करके बल्लभगढ से आगरा के लिए ले जाया गया था। मुकदमा बल्लभगढ में ही दर्ज होना चाहिए परंतु ग्रामीण बहीन थाना में ही मुकदमा दर्ज करने पर अडे़ हुए थे। ग्रामीणों के दबाव में बहीन थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ बहीन रामदयाल ने बताया कि ओरैया जिला पुलिस ने इस मामले में कथित रूप से दो आरोपियों को पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क करके इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अन्य आरोपियों की तलाश की जाएगी। फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच जारी है। हरियाणा पुलिस को सूचनायें शेयर की जा रही हैं। मृतक के भाई का कहना है कि योजना रचकर उसके भाई की हत्या की गई है।