फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ऑनलाइन सेवाओं के लिए स्कूलों हेतू बजट आवंटित

ऑनलाइन सेवाओं के लिए स्कूलों हेतू बजट आवंटित

Thu, 27 Dec 2018 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन सेवाओं के लिए स्कूलों हेतू बजट आवंटित
ऑनलाइन सेवाओं के लिए स्कूलों को बजट आवंटित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। जिले के मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों को अब किसी भी तरह के ऑनलाइन काम के लिए साइबर कैफे या अन्य विकल्पों की ओर ताकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग ने अलग से बजट जारी कर दिया है। स्कूल परिसर में लंबे समय से इंटरनेट सेवाओं की बाट जोह रहे अध्यापकों को इससे राहत मिलेगी।

शर्मा ने बताया जिले के प्रत्येक माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को इंटरनेट के लिए हाल ही में 4242 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पिछले कई वर्षों से लगभग सभी विभागीय काम ऑनलाइन हो रहे हैं। इस कड़ी में अध्यापकों को स्कूल में होने वाली गतिविधि व कई तरह के कार्यों की रिपोर्ट जिला कार्यालय से लेकर राज्य मुख्यालय भेजनी होती है। इसके अलावा उन्हें अपने अवकाश व प्रमोशन से संबंधित रिकॉर्ड भी ऑनलाइन अपडेट करना होता है। स्कूलों में इंटरनेट सेवाएं नहीं होने से अध्यापकों को इसमें परेशानी आती थी। अभी तक विभागीय मेल के जवाब भी अध्यापकों को अपने मोबाइल से देने पड़ते थे, वहीं अब इंटरनेट सेवाओं के बजट मिलने पर सभी को राहत मिली है। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से जिले के माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को बजट जारी किया गया है। यह बजट प्रत्येक महीना 707 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed