{"_id":"5bedade3bdec22696b23a096","slug":"151542303203-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसने से बच्चों में होता है उर्जा का संचार: प्रधाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसने से बच्चों में होता है उर्जा का संचार: प्रधाचार्य
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसने से बच्चों में होता है ऊर्जा का संचार: प्रधानाचार्य
होडल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला औरंगाबाद में बृहस्पतिवार को मस्ती की पाठशाला नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को तनावमुक्त शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अध्यापक संघ के प्रधान सुभाष मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को हंसी के ठहाके और व्यायाम के साथ पहाडे़, गिनती, कविता, कहानी आदि पढ़ाई गईं। इसमें छात्रों ने भी अपने हाथ उठाकर हंसी के साथ शिक्षा ग्रहण की। कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई और परीक्षा के दौरान पूरी तरह से तनाव मुक्त रहना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों को खेल के माध्यम से पढ़ाई के गुर सिखाए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से बच्चों में शिक्षा का संचार होता है। कार्यक्रम में शिक्षक गजेंद्र सिंह, मीनाक्षी, सविता, संयोगिता, गोविंद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो