फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   महिला विरुद्ध अपराधों में कमी लाने के करें प्रयास: पुलिस कप्तान

महिला विरुद्ध अपराधों में कमी लाने के करें प्रयास: पुलिस कप्तान

Wed, 19 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
महिला विरुद्ध अपराधों में कमी लाने के करें प्रयास: पुलिस कप्तान
अपराधों में कमी लाने का करें प्रयास : पुलिस कप्तान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि महिला अपराधों में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में थानों व चौकियों में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायत शांति से सुनकर उस पर त्वरित कार्रवाई की जाए। किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस कप्तान ने कहा कि जिले में अपराधों पर रोक लगाई जाए। अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा नाके लगा कर वाहनों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों व ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आपराधिक किस्म के लोगों पर नजर रखी जाए तथा पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले को अपराध मुक्त बनाने में आम लोगों का सहयोग लिया जाए। लोगों के मन से पुलिस का डर निकाला जाए, ताकि लोग पुलिस से जुड़े। पुलिस कप्तान ने कहा कि जिले में शराब व नशे का काम करने वालों पर पूरी निगरानी रखी जाए तथा अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाए। रात्रि गश्त के दौरान सभी मुख्य चौराहों पर निगरानी रखी जाए तथा समय-समय पर धर्मशालाओं, होटलों व ढाबों की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed