{"_id":"656e0f2e7a2b153ae20b9e6c","slug":"15-bullet-bikes-releasing-firecrackers-seized-fine-of-rs-4-lakh-palwal-news-c-24-1-snoi1004-3570-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पटाखा छोड़ने वाली 15 बुलेट बाइक जब्त, चार लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पटाखा छोड़ने वाली 15 बुलेट बाइक जब्त, चार लाख जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने जांच चलाकर पटाखा छोड़ने वाली करीब 15 बुलेट बाइकों को जब्त किया। इस बाइकों पर करीब 3.70 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
पुलिस के अनुसार पटाखा छोड़ हवाबाजी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने कड़ी कार्रवाई की। अभियान के तहत हथीन डीएसपी सुरेश भड़ाना के नेतृत्व में छह, होडल थाना प्रभारी जसवीर सिंह की टीम ने सात, उटावड थाना प्रभारी टेक सिंह व बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुनील कुमार की टीम ने एक-एक बुलेट बाइक को जब्त किया। जब्त की गई बाइकों में सबसे ज्यादा जुर्माना साढ़े 43 हजार रुपये किया गया है। एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने कहा है कि बुलेट बाइक पर पटाखा छोड़कर हवा बाजी करने वाले चालकों पर पुलिस चालान के साथ मुकदमे दर्ज करेगी। बाइक के साइलेंसर को बदलने वाले मिस्त्रियों पर भी कार्रवाई की जएगी। लोगों से अपील है कि बाइक से पटाखा छोड़ने वालों की शिकायत पुलिस को दें।