{"_id":"5c211a55bdec2256c106dea0","slug":"141545673301-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में हुए क्रिसमस पर्व पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में हुए क्रिसमस पर्व पर कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों ने मनाया क्रिसमस डे
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। क्रिसमस डे के मौके पर सोमवार को जिले के स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कहीं बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर तो कहीं रंग-बिरंगे परिधानों में जिंगल बेल गाने पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा।
इसी क्रम में रेलवे रोड स्थित धर्म पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे हर्षोल्लस के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पांचवीं के छात्रों ने ईशा मसीह के जन्मदिवस को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके अलावा कक्षा दूसरी के छात्रों ने कव्वाली , तीसरी के छात्रों ने नृत्य की प्रस्तति दी। इसके अलावा स्कूल के प्रबंधक श्रीराम अग्रवाल ने बच्चों को उपहार बांटे।
ओमेक्स सिटी स्थित लोट्स इंटरनेशनल किड्स पैराडाइज स्कूल में सोमवार को क्रिसमस डे मनाया। स्कूल के प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रबंधक नरेश पाल व प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने मोमबत्ती जलाकर व केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा कृष्णा व छवि ने हिंदी व अंग्रेजी में भाषण देकर बच्चों को क्रिसमस डे का महत्व बताया। वहीं गांव आल्हापुर स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को क्रिसमस दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन एमएस दहिया ने की। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने सांता कलॉज की पोशाक पहनकर जिंगल-बेल गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बच्चों को क्रिसमस पर्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौैरान सुमन नैन, एमएस दहिया, ज्योति दहिया ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।