फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   प्रभु ईशु के जन्म पर सांता क्लॉज बांटेगा उपहार

प्रभु ईशु के जन्म पर सांता क्लॉज बांटेगा उपहार

Mon, 24 Dec 2018 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रभु ईशु के जन्म पर सांता क्लॉज बांटेगा उपहार
प्रभु ईशु के जन्म पर सांता क्लॉज बांटेगा उपहार
विज्ञापन

- क्रिसमस डे मनाने के लिए जुटा ईसाई समुदाय
- गिरजाघराें में सुबह होगी प्रार्थना सभा देर रात तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
पलवल। क्रिसमस डे मनाने के लिए सोमवार को लोग तैयारियां करते नजर आए। पूरे दिन बाजारों में भी रौनक रहीं। वहीं घरों में भी लोगों ने प्रभु ईशु के जन्म पर काटने के लिए विशेष केक बनाया। पर्व को विशेष बनाने के लिए लोगों ने बाजारों में क्रिसमस ट्री, केक, टाफी, चॉकलेट की जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही उन्होंने सांता क्लॉज वाली ड्रेस भी ली। इसके अलावा चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया।
ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि वह क्रिसमस डे को पूरे सात दिनों तक मनाते हैं। नूंह रोड पर स्थित चर्च में भी क्रिसमस पर्व मनाने को लेकर विशेष तैयारियां की गईं। चर्च को फूलों व सजावटी सामान से सजाया गया। सुबह से ही ईसाई समुदाय से जुड़े प्रतिनिधि चर्च को सजाने में लगे रहे। उन्होंने बताया कि ठीक रात 12 बजे प्रभु ईशु के जन्म पर केक सेरेमनी होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से 11 बजे तक गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर की शाम से देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर जिले में स्थित नर्सिंग होम और अस्पतालों में कार्य करने वाली ईसाई समुदाय की नर्सों ने बताया कि उनके लिए क्रिसमस का पर्व बहुत महत्व रखता है। इस पर्व को लेकर हम सात दिन तक खुशियां मनाते हैं। 24 दिसंबर को दिनभर बाजार में खरीदारी करते हैं तथा शाम को सात बजे चर्च में जाकर प्रार्थना सभा में शामिल होते हैं। घर पर ही फ्रूट व प्लम केक बनाते हैं तथा अपने मित्रों व एक-दूसरे को उपहार के रूप में देते हैं। क्रिसमस के दिन चर्च में प्रार्थना करने के बाद देर रात तक डांस करते हैं।
विज्ञापन


क्रिसमस पर्व विशेष महत्व रखता है। इस पर्व को लेकर वे बेहद तैयारियां करते हैं। पर्व सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर 11 बजे तक चर्च में कार्यक्रम होता है तथा शाम को देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस आदि चलता है तथा प्रार्थना सभा होने के बाद एक-दूसरे को बधाई देकर उपहार व केक खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीटर जे-दयाल, पादरी, चर्च नूंह रोड, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed