फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   राम मंदिर निर्माण के समर्थन में निकाली बाइक रैली

राम मंदिर निर्माण के समर्थन में निकाली बाइक रैली

Sun, 02 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के समर्थन में निकाली बाइक रैली
राम मंदिर निर्माण के समर्थन में निकाली विहिप व बजरंग दल ने बाइक रैली
विज्ञापन

- शहर में विभिन्न स्थानों पर जा बाइक रैली के माध्यम से दिया लोगों को नौ दिसंबर को रामलीला मैदान पहुंचने का निमंत्रण
पलवल। नौ दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्थन देने को रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा अन्य हिंदू संगठनों ने मिलकर पलवल शहर में एक बाइक रैली निकाली। रैली में युवा बाइक से शहर की विभिन्न कालोनियों से होते हुए सरस्वती महिला महाविद्यालय में पहुंचे। रैली में सभी ने नौ दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की।

शहर में निकली बाइक रैली में युवाओं ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। वहीं पुलिस भी इन्हें रोकने के बजाय पायलेट बन पीछे-पीछे चलती रही। बाइक सवार जयश्रीराम के उद्घोष करते हुए सरस्वती महिला महाविद्यालय के प्रांगण से आदर्श कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, खोंटा मंदिर, शिव कॉलोनी, अनाज मंडी होते हुए हुड्डा चौक से सेक्टर 2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कमेटी चौक से होते हुए दयानंद स्कूल के रास्ते सराय मार्केट से होते हुए बजाजा बाजार, सराफा बाजार से होते हुए मीनार गेट से महर्षि दयानंद आगरा चौक, देवीलाल पार्क से होते हुए गोल मार्केट से रसूलपुर रोड रसूलपुर रोड से होते हुए वापस सरस्वती महिला महाविद्यालय पहुंचे। रैली में विहिप के संगठन मंत्री देवेंद्र ,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष धीरज मंगला, जिला मंत्री वीरेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष पोहप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष इंद्राज सिंह, बजरंग दल संयोजक राकेश, बजरंग दल सह संयोजक सुरेंद्र ठाकुर,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,सत्संग प्रमुख तेजपाल शास्त्री, नगर बजरंग दल संयोजक रवि तालान, प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष शर्मा,पार्षद केशव अवतार भारद्वाज,धर्मवीर राणा सेवा पालक विश्व हिंदू परिषद जिला पलवल, विद्यार्थी प्रमुख हेमंत कुमार, गोरक्षा प्रमुख सोनू ,सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक महेंद्र शास्त्री, जितेंद्र गुप्ता,ब्रह्मदेव, डॉ मनोज बघेल, ऋषि कौशिक, विक्की,सुनील पोसवाल,धर्मेंद्र कुंडू, मनोज टीकरी ब्राह्मण, तेजराम पाराशर ,नरेश जी. ई,शिव राम,किशन औरंगाबाद घनश्याम पूर्व सरपंच,लाल चंद,अनिल आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed