फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नहीं मिल रहा आउट सोर्स कर्मचारियों को चार माह से वेतन

नहीं मिल रहा आउट सोर्स कर्मचारियों को चार माह से वेतन

Sat, 01 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
नहीं मिल रहा आउट सोर्स कर्मचारियों को चार माह से वेतन
नहीं मिल रहा आउट सोर्स कर्मचारियों को चार माह से वेतन
विज्ञापन

-छह कर्मचारियों को हटाने पर बना अब रोष

पलवल। जिले में स्वास्थ्य विभाग में आउट सोर्स पर लगे कर्मचारी पिछले चार माह से पूरी मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने के बाद भी वेतन से वंचित हैं। कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। अब कर्मचारी इस बारे में पहले सीएमओ और जिला उपायुक्त से मिलेंगे तथा उसके बाद आंदोलन करेंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि कई-कई महीने में जाकर उन्हें वेतन मिलता है, जबकि काम उनसे पूरा लिया जाता है। वहीं अब बिना नोटिस दिए छह कर्मचारियों को हटा दिया है। इससे आउट सोर्स कर्मचारियों में और भी रोष उत्पन्न हो गया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग में ठेकेदार के अंडर में आउट सोर्स पर जिला नागरिक अस्पताल में 450 तथा जिले के अन्य सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 650 कर्मचारी लगे हैं। इस तरह से करीब 1100 कर्मचारी आउट सोर्स पर लगे हुए हैं। इन कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा वेतन दिया जाता है। रणवीर, सुरेंद्र, मनोहर, रामचंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में वे अपनी पूरी ड्यूटी नियमित कर्मचारियों से भी ज्यादा दे रहे हैं। काम करने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियाें का कहना है कि उन्हें चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को आउट सोर्स पर लगे कर्मचारी आमिर खान, नीरज, प्रवीण, खेम चंद, महेश, रविंद्र को बिना नोटिस दिए हटा दिया है। उन्होंने बताया कि अब सीएमओ व उपायुक्त से मिलेंगे तथा उसके बाद आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा का कहना है कि वे इस बारे में बात करेंगे कि आखिरकार किस कारण से वेतन में परेशानी आ रही है। यदि उनके स्तर पर कोई समस्या है तो उसे दूर करवाकर जल्द वेतन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed