{"_id":"5b9d4571867a557f5742d9f3","slug":"141537033585-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ रहने के लिए करना होगा स्वस्थ वातावरण का निर्माण
पलवल। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तत्वावधान में दो अक्टूबर तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाडे़ का जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा द्वारा शनिवार को गांव बामनीखेडा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शुभारंभ किया गया। उपायुक्त ने कहा कि मनुष्य को अगर स्वस्थ रहना है तो स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना होगा। गंदगी में बीमारियां पनपती है। जोकि हमें और हमारे बच्चों को बीमार करती हैं।
इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरपर्सन कमलेश शर्मा ने भी शिरकत की। स्वच्छता कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के सहायक परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा, गांव के सरपंच महावीर, पूर्व सरपंच प्रेमचंद, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्याम सुंदरी तायल, डा. शिव कुमार गुप्ता, होडल के खंड शिक्षा अधिकारी जीतराम, किशन सिंह, बाबू लाल आदि थे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद पलवल के प्रयास से दस कॉलोनियों में घर से कूड़ा उठाने की मुहिम चलाई हुई है। नगर परिषद के कर्मचारी प्राप्त कूडे़ को डंपिग स्टेशन तक पहुंचाने का कार्य सुचारू रूप से कर रही है। उन्होंने उपस्थित सभी को स्वच्छता को कायम रखने के लिए शपथ दिलाई कि हम अपने घर व आसपास के कार्यक्षेत्र को साफ सुथरा रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा साफ-सफाई पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर व रैली निकालकर गांव के लोगों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया। गांव के सरपंच महावीर ने जिला उपायुक्त व विशिष्ट अतिथियों का फूलमालाओं पहना व स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत व्यक्त किया। सरपंच ने उपायुक्त के समक्ष सामुदायिक भवन व सुलभ शौचालय बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
बंचारी में चलाया स्वच्छता अभियान
होडल। गांव बंचारी में भारत स्वच्छता मिशन अभियान के तहत शहीद बीरबल माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने गांव में भारत स्काउट व गाइड के डीएसओ योगेंद्र सौरोत नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार को गांव बंचारी के शहीद बीरबल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भारत स्काउट व गाइड के बच्चों ने विद्यालय में जलभराव की समस्या के निदान के लिए गंदगी से भरी हुई नाली की सफाई कर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत गांव में बच्चों की रैली निकालकर जागरूक कर ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी । भारत स्काउट एवं गाइड के योगेंद्र सौरोत कहा कि विद्यालय के साथ गांव में स्वच्छ वातावरण जरूरी है। बरसात के समय जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन शर्मा बच्चों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया। ब्यूरो