{"_id":"5b941188867a557eab5abf67","slug":"141536430472-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट से मारपीट कर लूटपाट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट से मारपीट कर लूटपाट की
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्ट से मारपीट कर लूटपाट की
पलवल। बाइक सवार फार्मासिस्ट से गांव पेलक के समीप चार अज्ञात युवक मारपीट कर बाइक व नगदी को लूटकर फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जितेंद्र के अनुसार गांव पिपली जिला अलीगढ़ (यूपी) किरणपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गुरुग्राम स्थित मेडिसिटी अस्पताल में फार्मासिस्ट है। गत छह सितंबर को किरणपाल बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। रात में करीब 9 बजे जब वह गांव पेलक के समीप पहुंचा तो दो बाइकों पर चार युवक आए और पीड़ित को रुकवा लिया। उक्त युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और बाइक व बैग को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात में मामला दर्ज किया है।
दुकान पर गए युवक के साथ मारपीट
पलवल। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र के अनुसार पलवल के गुप्तागंज बाजार निवासी वैभव कांत शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 3 जुलाई को वह पड़ोस में एक दुकान पर गया था। जहां पर लाइनपुरा मोहल्ला निवासी नानक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।