{"_id":"5c02816ebdec221c9029bc53","slug":"131543668078-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल में शुरू हुई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में शुरू हुई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता
Updated Sat, 01 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल में शुरू हुई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता
पलवल। महर्षि पतंजलि संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जाट धर्मशाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कोलकाता, मध्य प्रदेश की योग टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डा. हरेंद्र पाल सिंह राणा ने किया। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरपाल दीक्षित ने की। सेंट सीआर स्कूल के चेयरमैन सतवीर पटेल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। प्रतियोगिता के पहले दिन पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग में कोलकाता की पूर्णादास प्रथम, मुस्कान उत्तर प्रदेेश द्वितीय, संजना हरियाणा तृतीय तथा पायल पंजाब चौथै स्थान पर रही। आठ से 12 वर्ष आयु वर्ग में हिमांशी भिवानी से प्रथम, लावण्या झज्जर से द्वितीय, वैभवी झज्जर से तृतीय स्थान पर रही। आठ से 12 वर्ष वर्ग के ही दूसरे चरण में नेहा हरियाणा से प्रथम, सम्राटी से मध्य प्रदेश दूसरे व सूर्यांशी झारखंड से तीसरे स्थान पर रही। 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में देवी कुमारी हरियाणा से प्रथम, वरीता उत्तर प्रदेश से द्वितीय, भतेरी पंजाब से तीसरे स्थान पर रही। दूसरे चरण की प्रतियोगिता में रूपेंद्र कौर सिरसा से प्रथम, निशा जींद से द्वितीय व पारुल रोहतक से तृतीय स्थान पर रही, गरिमा पलवल से प्रथम, प्राची झज्जर से द्वितीय स्थान पर रही। 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग में लवजोत सिरसा से प्रथम स्थान पर रही। 21 से 25 वर्ष आयु वर्ग में सुदेश जींद से प्रथम, उषा पलवल से दूसरे व राजबाला पलवल तृतीय स्थान पर रहीं।