फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एक लाख 11 हजार रुपये की कुश्ती छूटी बराबरी पर

एक लाख 11 हजार रुपये की कुश्ती छूटी बराबरी पर

Tue, 04 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक लाख 11 हजार रुपये की कुश्ती छूटी बराबरी पर
एक लाख 11 हजार रुपये की कुश्ती छूटी बराबरी पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जन्माष्टमी के अवसर पर पंचवटी मंदिर के पास सोमवार की देर सांय हुए कुश्ती दंगल में सबसे बड़ी एक लाख, 11 हजार रुपये की कुश्ती पंचवटी हनुमान अखाड़े के पहलवान नासिर और सोनीपत के पहलवान कृष्ण के बीच बराबरी पर छूटी। दंगल में पहलवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश से मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अवतार सिंह भड़ाना मौजूद रहे। दंगल में 51 रुपये से लेकर एक लाख, 11 हजार रुपये तक की कुश्तियां कराई गईं। 5100 रुपये की कुश्ती भोला पहलवान ने राम निवास को हराकर जीती, 11 हजार रुपये की कुश्ती संजय पहलवान ने प्रताप को हराकर, मोहित पहलवान ने भूपेंद्र पहलवान को व कपिल ने नरेश पहलवान को हराकर जीत ली। आठ हजार रुपये की कुश्ती सलीम ने ओमबीर को हराकर अपने नाम कर ली।3100 रुपये की कुश्ती सुमित ने जावेद को हराकर जीती। लड़कियों की 1100 रुपये की कुश्ती प्रेरणा ने करिश्मा को हराकर जीती, 21 सौ रुपये की कुश्ती विजय पहलवान ने अरविंद को हराकर जीती, 21 सौ रुपये की कुश्ती हक्की ने योगेश को हराकर व 11 सौ रुपये की आजाद पहलवान ने भोला पहलवान को हराकर जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed