फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, चालान किए

ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, चालान किए

Tue, 24 Jul 2018 07:20 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, चालान किए
अभियान चलाकर ओवर लोड वाहनों के चालान काटे
विज्ञापन

होडल । पुलिस उपअधीक्षक मौजीराम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाकर सोमवार की देर रात दो घंटे और मंगलवार को एक घंटे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 8 ओवरलोड वाहनों के चालान कर जब्त कर लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक व पुलिस चौकी मुंडकटी के इंचार्ज ओमवीर सिंह के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसा गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग और क्षेत्र में लंबे समय से कुंभकर्णी नींद में सो रहे पुलिस विभाग ने अब सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड डंफर व बिना टैक्स चलने वाले वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए डीएसपी मौजीराम के नेतृत्व में मंगलवार चेकिंग के दौरान वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें लाखों जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी मौजीराम ने कहा कि ओवरलोड वाहनों को ओवर लोड के सहित सड़कों पर चलने वाले वाहनों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए होडल में एक विशेष टीम गठित की गई है, जोकि पुलिस की मदद से हाइवे तथा अन्य मार्गों पर नाके लगाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रतिदिन अलग अलग स्थानों जारी रहेगा। किसी भी सूरत में ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed