{"_id":"5b5331a44f1c1b45748b635a","slug":"131532178852-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएम डाक्टरों ने धरना दे दिया एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएम डाक्टरों ने धरना दे दिया एसडीएम को ज्ञापन
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
पैदल मार्च निकालकर आरएम डॉक्टरों एसडीएम को बताईं मांगें
- एसडीएम को ज्ञापन देकर आरएमपी डाक्टरों को रजिस्टर्ड करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मानव चिकित्सा संघ के बैनर तले आरएमपी डाक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इसके बाद एसडीए जितेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। संघ द्वारा धरना कुसलीपुर स्थित गुर्जर भवन में दिया गया। यहां से सभी आरएमपी डॉक्टर पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में आरएमपी डॉक्टरों ने मांग की है कि उन्हें रजिस्टर्ड किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा एनएमसी बिल में बदलाव किया जाए और समाप्त किए जाने की मांग की। प्रदेश में आरएमपी डॉक्टरों पर दर्ज मुकदमों को रद्द कराने की मांग की। इस दौरान डॉ. सतवीर लोहिया, डॉ. रविंद्र, डॉ. खुशहाल, डॉ. परविंद्र, डॉ. दौलतराम, डॉ. जल सिंह, डॉ. महेंद्र, डॉ. विष्णु, डॉ. तेजपाल, डॉ. जयपाल, डॉ. बबली शर्मा, डॉ. रूचि, डॉ. मामराज, डॉ. चंद्रसेन ग्रोवर, डॉ. हरिचंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।