{"_id":"6adcf7fcb3a7ac882a0d0fd4","slug":"131-cartons-of-firecrackers-and-explosive-materials-seized-two-arrested-palwal-news-c-24-1-pal1008-129512-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 131 पेटी माचिस पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 131 पेटी माचिस पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
हथीन थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर दिल्ली जा रहे एक फोरव्हीलर वाहन से 131 पेटी माचिस पटाखे और छह कट्टे विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने बिहार निवासी पीयूष और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर वाहन को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसमें से पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन लखनाका से दिल्ली की ओर जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, लखनाका स्थित एक प्लॉट में अवैध रूप से माचिस पटाखे बनाने का काम किए जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में जुबेर, हाकम, जुबेर गुबराड़ी और राशिद सहित अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से कच्चा सामान लाकर यहां पटाखे बनाए जाते थे और फिर उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।