फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   125 crore will be spent on development of Hodal in one year.

Palwal News: होडल के विकास पर एक वर्ष में खर्च होंगे 125 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
125 crore will be spent on development of Hodal in one year.
विधायक की विधानसभा में उठाई गई मांगों के बाद होडल पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
विज्ञापन

अग्रसेन पार्क, स्टेडियम व बस स्टैंड सौंदर्यीकरण समेत कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। विधानसभा में विधायक हरेंद्र सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद शुक्रवार को हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होडल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अगले एक वर्ष में होडल विधानसभा क्षेत्र के विकास पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

विश्रामगृह में आयोजित बैठक में विधायक हरेंद्र सिंह ने विधानसभा में उठाई गई मांगों को दोहराते हुए महाराजा अग्रसेन पार्क, खेल स्टेडियम, कम्युनिटी सेंटर, बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों को मंजूरी देने का आग्रह किया। इस दौरान नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन



तेजी से कार्य करने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अनाज मंडी क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। वहीं, गांव गढ़ी पट्टी में खेल स्टेडियम तथा बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने को कहा। इसके अलावा सत्ती सरोवर के विकास सहित अन्य प्रस्तावित योजनाओं पर भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने विधायक हरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, आशीष अग्रवाल, मोनू सरपंच और अधिकारियों के साथ सत्ती सरोवर एवं प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन पार्क स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया।
नागरिक सुविधाओं को दी जाएगी प्राथमिकता

विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समान विकास की नीति पर काम कर रही है। होडल क्षेत्र में सड़क, खेल, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें।


विधायक हरेंद्र सिंह ने होडल के लिए विकास योजनाओं को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed