फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   स्कूल बस अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार

स्कूल बस अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार
ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- गांव मलोखड़ा में शनिवार को स्कूल बस रोककर मारपीट और छात्रों के अपहरण का किया था प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। फिरोजपुर राजपूत गांव के लोगों ने रविवार को थाने पर आकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए स्कूल बस को रोककर छात्रों के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच अधिकारी मदनलाल ने बताया कि इस मामले में आबिद, खालिद एवं सुमेर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से वह ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है जिसे रोड पर अड़ाकर बस को रोका गया था। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश जारी है। इस बीच पुलिस टीम ने गांव फिरोजपुर राजपूत जाकर स्कूल बस में सवार छात्र-छात्राओं के बयान कलमबंद किये। इस दौरान महिला पुलिस टीम भी साथ रही। इस मामले में गांव फिरोजपुर राजपूत के लोगों में अभी भी रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed