{"_id":"5c262269bdec2257114a92ec","slug":"121546003049-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद नष्ट कर दिया शव, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद नष्ट कर दिया शव, पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या करने का आरोप लगाया, केस
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। होडल थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि दहेज के लालच में उसकी भतीजी लतेश की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी है। उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर 8 की रहने वाली नीता शर्मा पत्नी जगदीश ने अपनी दी शिकायत में बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व उसकी भतीजी लतेश की शादी सौन्दहद निवासी सोनू पुत्र राम अवतार से हुई थी। उन्होंने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया। परन्तु उसका पति उसे दहेज लाने को प्रताड़ित कर मारपीट करता रहता था। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को लतेश की मां का फोन आया कि लतेश की सोते हुए मौत हो गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार में लगे हुए थे। उन लोगों ने विश्वास दिलाते हुए जबरदस्ती संस्कार बगैर मेडिकल परीक्षण के कर दिया। नीता शर्मा ने अपनी भतीजी लतेश की मौत का आरोप लगाते कहा कि दहेज के लालच मे सोनू समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।