{"_id":"5ba28b6f867a557ebb22e0cd","slug":"121537379183-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिडूकी में एक मकान से बरामद किए अवैध हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिडूकी में एक मकान से बरामद किए अवैध हथियार
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिडूकी में एक मकान से बरामद किए अवैध हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। जिला पलवल की तीन थानों व सीआईए की संयुक्त टीम ने गांव भिडूकी के एक मकान से छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए है। मकान से भारी मात्रा में हथियार मिलने की घटना से गांव में पूरी तरह से दहशत बनी हुई हैं। बुधवार को थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गांव भिड़ूकी में एक मकान के अंदर हथियारों का जखीरा हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर खटाना के नेतृत्व में थाना बहीन प्रभारी रामदयाल ,थाना हसनपुर से उप निरीक्षक दुर्गा ,सीआईए स्टाफ होडल एएसआई आस मोहम्द सहित दर्जनों पुलिस कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने गांव के रोहताश उर्फ लल्लू के मकान से एक 315 बोर की बंदूक ,दो 32 बोर की बंदूक, एक पिस्टल और एक देशी कट्टा सहित हथियार बरामद किए थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली की गांव में अवैध हथियार मिलने का अंदेशा हैं जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के निर्देश पर टीम गठित कर गांव में छापा मारा गया और वहां से इन हथियारो को बरामद किया गया है। जल्द इस मामले में खुलासा किया जाएगा।