फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   महिला पुलिस कर्मी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

महिला पुलिस कर्मी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। महिला थाने में हेड कांस्टेबल के साथ हथियार दिखाकर गैंगरेप कर, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का माला सामने आया है। आरोपी पीड़िता पुलिसकर्मी को पिछले चार वर्ष से अपनी हवश का शिकार बनाता आ रहा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के सगे संबंधी मामले को दबाने को लेकर पीड़िता के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देते रहे। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार उनके थाने में हैड कांस्टेबल के पद कार्यरत 32 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2014 में उसकी ड्यूटी महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में थी। बस में आते-जाते समय पीड़िता की जान-पहचान पलवल के गांव अलावलपुर निवासी जोगेंद्र उर्फ मिंटू से हो गई। पीड़िता का आरोप है कि गत 15 जून वर्ष 2014 को जोगेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। जिसके कुछ वर्ष बाद पीड़िता का तबादला पलवल के महिला थाने में हो गया। आरोपी यहां पर भी पीड़िता महिला पुलिसकर्मी को अपनी हवश का शिकार बनाता रहा। एक दिन आरोपी के भाई तोशराज ने भी चाकू के बल पर पीड़िता से दुष्कर्म का किया। पीड़िता ने जब विरोध करना चाहा तो आरोपी और उसके सगे संबंधी बहन प्रीति, जीजा पप्पू व एक साथी नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के गुनाहों से तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसका मेडिकल प्रशिक्षण कराया तथा दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed