फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रेती चोरी कर ले जाने वाले डंपरों ने तोड़ी बाता की पुलिया, लोग परेशान

रेती चोरी कर ले जाने वाले डंपरों ने तोड़ी बाता की पुलिया, लोग परेशान

Thu, 20 Sep 2018 06:04 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
रेती चोरी कर ले जाने वाले डंपरों ने तोड़ी बाता की पुलिया, लोग परेशान
अवैध रेत से भरे डंपरों और ट्रैक्टरों से टूटी बाता पुलिया
विज्ञापन


पलवल। अवैध रूप से रेत से भरे डंपर और ट्रैक्टरों के कारण जहां सड़कें जर्जर हो रही हैं, वहीं पुलिया क्षतिग्रस्त हो रही हैं। गांव बाता में तो अब गांव के अंदर जाने के लिए कोई पुलिया ही नहीं बची है। पहले रेत के ट्रैक्टर ने गांव के दूसरे छोर की दो पुलिया को तोड़ दिया था और अब डंपरों ने मुख्य रास्ते की पुलिया को तोड़ डाला। अब सड़क पार करने के लिए जान जोखिम में डालकर पुलिया से गुजरना पड़ता है। यहां तक कि स्कूली बच्चों को भी ग्रामीण बड़ी मशक्कत से पुलिया पार करवाते हैं।
अधिकांश डंपर रात में इन सड़कों से निकलते हैं। डंपरों ने रसूलपुर से गुलाबद जाने वाले रास्ते से बाता गांव होकर लाडियाका की तरफ जाने वाली सड़क पर दोनों पुलिया को ध्वस्त कर दिया था। एक पुलिया के टूटने के बाद से डंपर उसमें फंस गया, तो चालक ने रेत भी वहीं डाल दी। बाद में क्रेन के जरिए डंपर को निकालकर ले गए थे। अब बुधवार की रात्रि दूसरे छोर के मुख्य रास्ते से करीब 10 डंपर एक साथ निकले, जिससे रजवाहे पर बनी पुलिया ध्वस्त हो गई। पुलिया टूटने के बाद स्कूली बच्चों के लिए काफी परेशानी पैदा हो गई है। यहां तक कि बृहस्पतिवार को बहुत से छोटे बच्चे स्कूल ही नहीं गए।
विज्ञापन

इस बारे में जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा का कहना है कि अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधिकारियों व खनन विभाग को आदेश दिए गए हैं। इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed