{"_id":"5b9aa17c867a55013f17c9e1","slug":"11536860540-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
पलवल। केएमपी पर टोल प्लाजा के पास वाहन का इंतजार कर रहे 21 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुशील कुमार के अनुसार मथुरा (यूपी) जिले के गांव मुडलिया बाजना निवासी राधेलाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह उसका भतीजा मोहित पिछले एक वर्ष से गुरुग्राम में सब्जी की रेहड़ी लगाता था। गत 11 सितंबर को चाचा-भतीजा अपने घर जाने के लिए गुरुग्राम से चले थे। पीड़ित व उसका भतीजा मोहित रात करीब आठ बजे केएमपी पर टोल प्लाजा के पास पलवल जाने के लिए वाहन का इंतजार में खड़े थे। उसी दौरान सोहना की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और मोहित को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में मोहित को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।