फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   युवक से लूटा मोबाइल फोन व दो हजार रुपये

युवक से लूटा मोबाइल फोन व दो हजार रुपये

Fri, 28 Dec 2018 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
युवक से लूटा मोबाइल फोन व दो हजार रुपये
युवक से लूटा मोबाइल फोन व दो हजार रुपये
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल घर जा रहे युवक से दो युवक मोबाइल फोन व दो हजार रुपये की नकदी को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जमशेद कुमार ने बताया कि इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गत 24 दिसंबर को हरीनगर स्थित मूंगफली फैक्टरी से पैदल घर जा रहा था। जैसे ही वह रसूलपुर फाटक के समीप पहुंचा तो गांव लोहागढ़ निवासी बिल्लू व धर्मसिंह ने उसे रोक लिया। इसके बाद जबरन उससे मोबाइल फोन व जेब में रखे हुए 2 हजार रुपयों को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए निकाली रथयात्रा
पलवल। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए शुक्रवार को पलवल में कर्मचारियों ने रथयात्रा निकाली। यह रथ यात्रा सभी जिलों से होती हुई सात जनवरी को पंचकूला पहुंचेगी। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के स्टेट सलाहकार ऋषि देव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग में पलवल के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन से रथयात्रा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने नई पेंशन नीति को लागू करते हुए पुरानी पेंशन को बंद कर दिया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट काले कानून को समाप्त करने के लिए सत्याग्रह किया था। इसी तरह आज की सरकार भी तानाशाह और पूंजीपतियों की सरकार बन चुकी है। इसलिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग में रथयात्रा शुरू कर रहे हैं। यह रथयात्रा सात जनवरी को पंचकूला पहुंचेगी जहां पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें लाखों कर्मचारी भाग लेंगे और मुख्यमंत्री के आवास को घेरने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed