{"_id":"5c223298bdec2256e517e85e","slug":"111545745048-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर कचरे में दबाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर कचरे में दबाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
खुलासा
महिला मित्र के बारे में गलत बोलने पर की थी विनोद की हत्या
- हत्या करने के बाद कचरे में दबा दी थी विनोद की लाश
- पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव मेघपुर के विनोद की हत्या कर कूड़ाघर के अंदर कचरे में लाश दबाने वाले आरोपी को पुलिस की अपराध की जांच शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान विनोद कौशिक ने बताया कि अपराध जांच शाखा प्रभारी सुरेश भड़ाना ने फोन कॉल की डिटेल के द्वारा जानकारी हासिल कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से अभी और पूछताछ की जा रही है।
मेघपुर निवासी विनोद नामक युवक 16 दिसंबर को अचानक घर से गायब हो गया था। दूसरे दिन उसकी कार पहले रसूलपुर रोड पर तथा बाद में बस अड्डा पर खड़ी मिली थी। मृतक विनोद के परिजनों ने इस मामले में शहर थाने में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 19 दिसंबर को उसकी लाश मेघुपर में ही नगर परिषद द्वारा बनाए गए डंपिंग केंद्र में कचरे में दबी मिली थी। परिजनों ने ककराली गांव के चार युवकों पर शक के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। लोगों द्वारा हंगामा करने पर पुलिस कप्तान ने स्वयं मौके पर जाकर लोगों को सात दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। पुलिस कप्तान ने बताया कि इस मामले की जांच अपराध जांच शाखा प्रभारी सुरेश भड़ाना को सौंपी गई। जांच के बाद सुरेश भड़ाना ने शक के आधार पर जिन चार युवकों का नाम लिखवाया था, उन्हें निर्दोष पाया तथा गहनता से जांच करने पर मेघपुर के ही विक्रम नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विक्रम ने भी विनोद की हत्या कर शव को कचरे में दबाने की बात कबूल कर ली। कप्तान ने बताया कि आरोपी से ओर पूछताछ की जा रही है।
महिला मित्र के बारे में गलत बोलने पर ले ली विनोद की जान
विक्रम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि विनोद और वह कार में हूडा सेक्टर दो के पास शराब ठेके से बीयर लेकर पी रहे थे। उसी समय विनोद ने उसकी महिला मित्र से संबंध बनवाने की बात कही। इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने कार में पड़े दुपट्टे से विनोद का गला दबाकर हत्या कर दी तथा स्वयं ही कार को गांव में कूड़े के डंपिंग केंद्र पर ले जाकर उसकी लाश को कचरे में दबा दिया। उसके बाद कार को लेकर वह गुमराह करने के लिए पहले रसूलपुर रोड पर कार को खड़ी करके आया तथा उसके बाद वहां से हटाकर कार को बस अड्डा पर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रम पहले तो हत्या की बात कबूल ही नहीं रहा था, परंतु जैसे ही पुलिस ने उसकी महिला मित्र को भी इस हत्या के मामले में शामिल करने की बात कही तो विक्रम ने हत्या की बात कबूल कर सारी घटना की जानकारी दे दी।