फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   विधानसभा चुनावों में न भाजपा, न कांग्रेस और न ही दिखेंगी छोटे दल: अभय चौटाला

विधानसभा चुनावों में न भाजपा, न कांग्रेस और न ही दिखेंगी छोटे दल: अभय चौटाला

Fri, 21 Dec 2018 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में न भाजपा, न कांग्रेस और न ही दिखेंगी छोटे दल: अभय चौटाला
चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और नहीं दिखेंगे छोटे दल: अभय चौटाला
विज्ञापन

-बुजुर्गों को 100 रुपये प्रतिदिन पेंशन देने का वादा
होडल। ऐलनाबाद के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार केवल झूठ के सहारे चल रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली इस सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री ही बेटियों के खिलाफ समय-समय पर अनाप-शनाप बयान देकर उन्हें शर्मिंदा कर रहे हैं। ऐसी सरकार से कोई अपेक्षा नहीं की जा सकती है। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को होडल के गांव लीखी व भिड़मी व भिडूकी में आयोजित जनसभा में कहीं।
उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार ने प्रदेश को कभी जाट आरक्षण के नाम पर तो कभी राम रहीम के नाम दंगे करा जलाने का काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस समेत छोटे दल भी दिखाई नहीं देंगे। प्रदेश में इनेलो की सरकार होगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने के बाद बुढ़ापा पेंशन में इजाफा कर बुजुर्गों को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी। पांच लाख रुपये कन्यादान, पंजाब के समान वेतन देने की भी घोषणा चौटाला ने की। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला। अभय चौटाला ने अलग हुए अपनी भतीजे सांसद दुष्यंत चौटाला पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि पार्टी बनाकर वे प्रदेश में सरकार बनाएंगे, परंतु वे पहले विधायक तो बनकर दिखाएं। आज जो भी कुछ वे हैं, केवल चौधरी देवीलाल व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के नाम पर हैं। इन सभाओं के बाद अभय चौटाला ने गांव सराय में पार्टी नेत्री सत्या चौधरी द्वारा लगाए गए 24 फुट ऊंचे इनेलो के झंडे को फहराया। उन्होंने कहा कि इनेलो सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है तथा इनेलो के बढ़ते जनाधार से साबित हो गया है कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। इस अवसर पर अभय चौटाला का तीनों जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान इनेलो विधायक केहर सिंह,पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, विनोद महलावल, शशि बाला तेवतिया आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


सुरेंद्र सौरोत से की बंद कमरे में बात
जनसभाओं को संबोधित करने के बाद अभय चौटाला इनेलो से अलग होकर दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में काम रहे पूर्व हलका अध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत के निवास पर जा पहुंचे। वहां उन्होंने उनके बीमार पिता का हालचाल पूछा। इसके बाद उन्होंने बंद कमरे में सुरेंद्र सौरोत से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed