{"_id":"5be9b6e9bdec22699d5ad74f","slug":"111542043369-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने खाया जहर , नौ पर केस दर्ज ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने खाया जहर , नौ पर केस दर्ज ।
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने खाया जहर , नौ पर केस
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय व्यापारी श्रवण ने सूदखोरों से परेशान आकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर नौ के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार गुप्तागंज निवासी रेनू गर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति श्रवण का मोती बाजार में पैकिंग के डिब्बों का व्यवसाय है। शरण ने पलवल के ही रहने वाले अजीत , बंटू वर्मा , दीपक , रोहित , लोकेश वर्मा , विपिन , योगेश , बंसी लाल और अजीत से करीब तीन - चार साल पहले चार लाख रुपये कर्ज के रूप में लिए थे और उन्होंने उन्हें पैसे ब्याज समेत वापस कर दिए थे। इसके बाद भी वह लोग उसके पति परेशान करते थे और पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। इस कारण श्रवण ने परेशान आकर रविवार को जहर खा लिया। जिन्हें आनन फानन पलवल के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें फरीदाबाद के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां श्रवण की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।